New Delhi, Aug 24, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं पूरे विश्व के जीवन को प्रकाशवान कर रही हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा – मूल्यों की याद दिलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये शिक्षाएं हमारी एकता और सद्भाव की भावना को मज़बूत करती हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर विश्व के निर्माण का प्रयास करें।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई।”
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाश्वत शिक्षाएं पूरे विश्व के जीवन को प्रकाशवान कर रही हैं और हमें करुणा, विनम्रता और सेवा – मूल्यों की याद दिलाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये शिक्षाएं हमारी एकता और सद्भाव की भावना को मज़बूत करती हैं।
हम सदैव श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञान के मार्ग पर चलें और एक बेहतर विश्व के निर्माण का प्रयास करें।
