~Non-interlocking work at Shamlaji Yard on the Udaipur-Himmatnagar section will partially cancel and regulate several trains on specified dates.

Ahmedabad, Gujarat, Sep 28 (VNI): उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के उदयपुर–हिम्मतनगर खंड में शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर आंशिक रूप से रद्द रहेगा। यह कार्य शामलाजी–न्यू मोडासा नई रेल लाइन से संबंधित है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि शामलाजी यार्ड में लाइन नंबर 02 एवं 03 के बीच क्रॉसओवर डालने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण ट्रेन संख्या 19822 कोटा–असारवा एक्सप्रेस 29 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर 2026 को उदयपुर–असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 19821 असारवा–कोटा एक्सप्रेस 30 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर को असारवा–उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 01905 कानपुर–असारवा स्पेशल 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर 2026 को उदयपुर–असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर स्पेशल 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर को असारवा–उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 69243 असारवा–चित्तौड़गढ़ मेमू 04 एवं 05 अक्टूबर को मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट की जाएगी। रेल यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग एवं ठहराव से संबंधित अद्यतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) पर अवश्य जांच लें। VNI NEWS, Shamlaji Yard, Non-Interlocking Work, Indian Railways, Ajmer Division, Udaipur-Himmatnagar Rail Section, Train Cancellation, Asarva, Railway Update, Shamlaji Yard non-interlocking work, trains partially cancelled, railway train update, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *