~Delhi Sarai Rohilla–Rewari section block affects several Ahmedabad Division trains, with cancellations and route diversions on October 6–7, 2026.
Ahmedabad, Gujarat, Oct 05 (VNI): दिल्ली सराय रोहिल्ला–रेवाड़ी सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण अहमदाबाद मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला–रेवाड़ी सेक्शन में दिल्ली सराय रोहिल्ला–पटेल नगर–दिल्ली कैंट–पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण अहमदाबाद मंडल से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द ट्रेनें: ट्रेन संख्या 20983 भुज–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भुज एक्सप्रेस 07 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें: ट्रेन संख्या 19403 भुज–दिल्ली एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–पालम–दिल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 14312 भुज–बरेली एक्सप्रेस भी 06 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–पालम–दिल्ली के स्थान पर रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14321 बरेली–भुज एक्सप्रेस 07 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग दिल्ली–पालम–रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी होकर चलेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उपर्युक्त परिचालन परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। VNI NEWS, Delhi Sarai Rohilla Rewari Block, Ahmedabad Division, Train Cancellation, Train Diversion, Indian Railways, Bhuj Delhi Train, Bhuj Bareilly Express, Delhi Sarai Rohilla Rewari section block, Ahmedabad Division train cancellations, train route diversion October 2026,VNINews, VNINews.com
