~Western Railway will operate a weekly festival special train between Asarva and Prayagraj from October 21/22 to November 25/26, 2026, with 12 trips, multiple stops and advance booking from October 19.
Ahmedabad, Gujarat, Oct 16 (VNI): पश्चिम रेलवे ने आगामी पूजा एवं त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए असारवा एवं प्रयागराज के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 12 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04166/04165 असारवा–प्रयागराज साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04166 असारवा–प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:45 बजे असारवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज–असारवा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सुबह 05:00 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:45 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक संचालित होगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मतनगर, लुसाड़िया, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोरायपाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन संख्या 04166 की बुकिंग 19 अक्टूबर, 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। VNI NEWS, असारवा प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, असारवा प्रयागराज ट्रेन 2026, पश्चिम रेलवे, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज ट्रेन, गुजरात रेलवे समाचार, रेलवे अपडेट, Asarva Prayagraj Special Train, Asarva Prayagraj Festival Special Train, असारवा प्रयागराज ट्रेन, Western Railway Festival Special Train 2026, Train No. 04166, Train No. 04165, VNINews, VNINews.com
