~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel visited Ambaji Temple on Maha Ashtami during Sharadiya Navratri, performed special prayers to Maa Ambe and prayed for Gujarat’s peace, prosperity and development.
Ambaji, Gujarat, Oct 18 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को बनासकांठा जिले के प्रसिद्ध तीर्थधाम अंबाजी मंदिर पहुंचकर जगतजननी मां अंबे के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

श्री पटेल ने 51 शक्तिपीठों में प्रमुख स्थान रखने वाले अंबाजी मंदिर मे शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा और आरती संपन्न की तथा मां आद्यशक्ति के चरणों में शीश झुकाकर सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रार्थना की कि गुजरात निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे और राज्य में शांति, सामाजिक समरसता तथा समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कामना की कि मां आद्यशक्ति का आशीर्वाद गुजरात की विकास यात्रा को सदैव मिलता रहे।
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के दौरान अंबाजी धाम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी जिला प्रशासन से प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था से संबंधित इंतजामों के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक और अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘जय अंबे’ के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। महाअष्टमी के अवसर पर अंबाजी मंदिर में मां आद्यशक्ति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Ambaji Temple, Maa Ambe, Maa Adyashakti, Maha Ashtami, Sharadiya Navratri, Gujarat Chief Minister, Banaskantha News, Gujarat News, Ambaji Darshan, 51 Shakti Peeth, Bhupendra Patel Ambaji visit, Ambaji Temple Maha Ashtami, Gujarat CM Maa Ambe Darshan, Sharadiya Navratri Gujarat, Ambaji Temple News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *