~रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं रायन ग्लोबल स्कूल, चेंबूर को जीवन-कौशल कार्यक्रमों और प्रभावशाली शिक्षण पद्धतियों के लिए मीमांसा स्कूल अवॉर्ड मिला। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गोरेगांवकर को ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 में उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Mumbai, Maharashtra, Oct 18 (VNI): रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं रायन ग्लोबल स्कूल, चेंबूर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए हैं। इन उपलब्धियों ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रभावशाली नेतृत्व को नई पहचान दिलाई है।
रायन इंटरनेशनल स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका एवं मुंबई की वरिष्ठ साहित्यकार प्रमिला शर्मा ने बताया कि विद्यालय को जीवन-कौशल कार्यक्रमों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन और प्रभावशाली शिक्षण पद्धतियों के लिए मीमांसा स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गोरेगांवकर को दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये दोनों सम्मान रायन इंटरनेशनल स्कूल एवं रायन ग्लोबल स्कूल, चेंबूर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक बुनियादी सुविधाओं, जीवन-कौशल विकास और प्रगतिशील नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गोरेगांवकर और सभी संबंधित सदस्यों को बधाई दी। इन सम्मानों से विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के संकल्प को और मजबूती मिली है। VNI NEWS, Ryan International School Chembur, Ryan Global School Chembur, Mimamsa School Award, Global Icon Awards 2026, Dr Deepali Goregaonkar, Pramila Sharma, Education Awards, School Achievements, Mumbai Education News, VNINews.com
