~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel offered prayers at the famous Varadaini Mataji Temple in Rupal, Gandhinagar district, on Navratri Navami and prayed for the health, peace and prosperity of all.

Gandhinagar, Gujarat, Oct 19 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर सोमवार रात गांधीनगर जिले के रूपाल स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वरदायिनी माताजी मंदिर में भक्तिभावपूर्वक दर्शन-पूजन किए।

रूपाल स्थित वरदायिनी माताजी मंदिर में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान परंपरागत रूप से पल्लीयात्रा का आयोजन किया जाता है। श्री पटेल ने पल्लीयात्रा से पूर्व माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पल्लीयात्रा और माताजी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर गांधीनगर जिला कलेक्टर रविन्द्र खताले और मंदिर के ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। VNI NEWS, भूपेंद्र पटेल, वरदायिनी माताजी मंदिर, रूपाल, गांधीनगर, गुजरात मुख्यमंत्री, नवरात्रि नवमी, पल्लीयात्रा, गुजरात समाचार, VNINews, VNINews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *