~Amit Shah greets people on Gujarati New Year and meets citizens and BJP workers at his Ahmedabad residence.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 11 (VNI) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमित शाह ने गुजराती नववर्ष के शुभ अवसर पर देशवासियों, विशेषकर गुजरात के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, आनंद, उत्साह, उमंग और सफलता का नया प्रकाश लेकर आए।
श्री शाह ने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहा नववर्ष सभी के जीवन में खुशियों और नई ऊर्जा का संचार करे तथा प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रगति और सफलता के नए अवसर लेकर आए।
गुजराती नववर्ष के अवसर पर अपनी वार्षिक परंपरा को निभाते हुए श्री शाह ने अहमदाबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में स्थानीय नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और लोगों से आत्मीयता के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग श्री शाह से मिलने पहुंचे। उन्होंने नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, बच्चों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में लोगों ने भी श्री शाह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
श्री शाह ने सभी के जीवन में खुशहाली, उत्साह, उमंग और सफलता का अखंड दीप प्रज्वलित रहने की मंगलकामना की। VNI NEWS, Amit Shah, Gujarati New Year, Gujarati New Year Wishes, Ahmedabad Get Together, Amit Shah, Gujarati New Year, Ahmedabad, New Year Get Together, BJP Workers, Gandhinagar, Gujarat, VNINews, VNINews.com
