~Western Railway will run one-way special train 09449 from Ahmedabad to Chhapra on November 14, 2026. Ticket booking starts November 13.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 12 (VNI) : पश्चिम रेलवे द्वारा फेस्टिवल सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए अहमदाबाद और छपरा के बीच विशेष किराये पर वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन संख्या 09449 अहमदाबाद-छपरा वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल 14 नवंबर 2026, शनिवार को अहमदाबाद से रात 01:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार को दोपहर 14:10 बजे छपरा पहुंचेगी।
मार्ग में यह ट्रेन छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंडिहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन संख्या 09449 के टिकटों की बुकिंग 13 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी।
यात्री ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। VNI NEWS, Ahmedabad Chhapra Special Train, Train 09449, Western Railway Special Train, Ahmedabad to Chhapra Train, Ahmedabad Railway, Chhapra Special Train, Train 09449, Western Railway, Festival Special Train, IRCTC, Indian Railways, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *