~Gujarat Police inaugurates the 3rd All India Police Badminton Cluster 2026-27 in Ahmedabad, featuring 38 teams and 1,152 players from across India.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 19 (VNI) : गुजरात के अहमदाबाद स्थित नारणपुरा के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को ‘तृतीय ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2026-27’ का भव्य शुभारंभ हुआ। गुजरात पुलिस की मेजबानी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक ने किया। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बीच खेल भावना, शारीरिक दक्षता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए डीजीपी ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि गुजरात पुलिस के लिए इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना गर्व की बात है। केरल और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू की गई इस खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 10 केंद्रीय पुलिस संगठनों, 24 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 38 टीमें इसमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 251 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी महिला सशक्तिकरण और पुलिस बलों में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह का परिचायक है।
श्री मलिक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की अनिश्चित और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच खेल शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने-अपने राज्य और पुलिस बल का गौरव बढ़ाने के लिए पूरे उत्साह से खेलने तथा खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं है, बल्कि या तो जीतता है या कुछ नया सीखता है।
अपर पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र इकाई) पीयूष पटेल ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि देशभर से 38 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं और दोनों खेलों में कुल 1,152 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 19 से 24 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 890 पुरुष और 272 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 1,152 अधिकारी एवं जवान भाग ले रहे हैं। इनमें 463 राजपत्रित और 699 गैर-राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं, जो पद के भेदभाव से परे खेल मैदान में एक साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता में गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) सहित केंद्रीय संगठनों की टीमें भी प्रतियोगिता में शामिल हैं।
उद्घाटन अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली। इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समारोह में सीआईडी क्राइम एवं रेलवे के डीजीपी के.एल.एन. राव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अपर निदेशक राजीव आहिर, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत, अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष पटेल, आईजी (एडमिन) गगनदीप गंभीर सहित गुजरात पुलिस और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। VNI NEWS, All India Police Badminton Cluster 2026, Gujarat Police, Veer Savarkar Sports Complex, Ahmedabad Police, Police Badminton Tournament, All India Police Badminton Cluster, Gujarat Police, Ahmedabad, Veer Savarkar Sports Complex, Police Sports, Badminton Tournament, Gnayendra Singh Malik, Piyush Patel, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *