~Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel visited Por Gurudwara in Gandhinagar on Guru Nanak Jayanti and offered prayers for peace, prosperity and development.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 24 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देवजी की 557वीं जयंती यानी गुरुपर्व के पावन अवसर पर गांधीनगर जिले के पोर गांव स्थित गुरुद्वारे में भक्तिभावपूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुकाकर राज्य के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति, एकता और गुजरात के निरंतर विकास के लिए विशेष अरदास की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के मुख्य सेवादार गुरुप्रीत सिंह ढिल्लों तथा परमजीत कौर छाबड़ा ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक खेस-सिरोपा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री एवं उपस्थित महानुभावों ने गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर गांधीनगर के महापौर रूपसिंहजी ठाकोर, विधायक रीताबेन पटेल एवं अल्पेशभाई ठाकोर, शहर संगठन अध्यक्ष आशीषभाई दवे सहित विभिन्न पदाधिकारी, स्थानीय अग्रणी और बड़ी संख्या में सिख समुदाय के भाई-बहन उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Guru Nanak Jayanti 2026, Guru Nanak Dev Ji 557th Birth Anniversary, Por Gurudwara, Gandhinagar, Bhupendra Patel, Guru Nanak Jayanti, Guru Nanak Dev Ji, Gurpurab 2026, Por Gurudwara, Gandhinagar, Gujarat Government, Sikh Community, VNINews, VNINews.com
