~Gujarat CM Bhupendra Patel and Deputy CM Harsh Sanghavi attend a journalist gathering in Gandhinagar, highlighting media’s role in Gujarat’s development and Viksit Bharat 2047.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 25 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में बुधवार को गांधीनगर में नववर्ष के अवसर पर पत्रकार स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
श्री पटेल ने सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मीडिया जगत और सरकार के बीच समन्वय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार से कभी अलग नहीं हो सकते। सरकार के लिए आलोचना टॉनिक के समान है। सरकार और पत्रकारों के बीच संवाद, सहयोग और रचनात्मक दृष्टिकोण लोकतंत्र को और मजबूत बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और नशामुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति की दोहरी जिम्मेदारी है। एक ओर स्वयं प्रयास करना और दूसरी ओर समाज के अन्य नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार के पास वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का रोडमैप तैयार है। सभी के रचनात्मक सुझावों और सहभागिता से विकास यात्रा को अधिक व्यापक और परिणामोन्मुखी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदीश विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुजरात की विकास यात्रा में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार और पत्रकार ‘टीम गुजरात’ के रूप में मिलकर राज्य को और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकार केवल टीआरपी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गुजरात और उसके नागरिकों के हित में सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा सरकार की त्रुटियों और चूकों की ओर ध्यान आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
श्री संघवी ने कहा कि सरकार की कोई त्रुटि या चूक दिखाई देने पर पत्रकारों को अवश्य ध्यान आकर्षित करना चाहिए। हालांकि, सभी को सामूहिक रूप से इस तरह प्रयास करना चाहिए कि राज्य के नागरिकों के हितों को कोई नुकसान न पहुंचे।
समारोह में वरिष्ठ संपादकों, चैनल प्रमुखों और मीडिया कर्मियों के अलावा मुख्य सचिव एम.के. दास, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, सचिव अजय कुमार और सूचना निदेशक जी.टी. पंड्या सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Harsh Sanghavi, Gujarat Journalist Meet, Journalist Gathering Gandhinagar, Gujarat Government, Team Gujarat, Developed India 2047, Bhupendra Patel, Harsh Sanghavi, Gujarat Government, Journalist Meet, Gandhinagar, Gujarat Media, Viksit Bharat 2047, Drug-Free India, Team Gujarat, G T Pandya, VNINews, VNINews.com
