~Aakriti Art Foundation’s 25th International Group Art Exhibition showcases artworks by 38 artists from India and Canada at Simerosa Art Gallery, Mumbai, until October 4, 2026.

Mumbai, Maharashtra, Oct 03 (VNI): कला, साहित्य और संस्कृति की प्रतिनिधि संस्था “आकृति आर्ट फाउंडेशन” द्वारा आयोजित 25वीं अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुंबई के भूलाभाई देसाई मार्ग स्थित गोदरेज समूह की सुप्रसिद्ध “सिमरोज़ा आर्ट गैलरी” में गरिमापूर्ण समारोह के साथ हुआ। भारत और कनाडा के 38 कलाकारों की आकर्षक कलाकृतियों से सजी यह चार दिवसीय प्रदर्शनी कलाप्रेमियों के लिए 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 7 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी।
आकृति आर्ट फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य आयोजक मनमोहन जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक अनुभूतियों और सृष्टि के विविध पहलुओं को कलाकारों ने अपनी सशक्त एवं प्रभावशाली शैलियों में अभिव्यक्त किया है। प्रदर्शनी का शुभारम्भ जाने-माने संगीत निर्देशक दिलीप सेन और वरिष्ठ समाजसेवी गणपत कोठारी सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, अशोक माहेश्वरी, राजीव रंजन सिंह, विकास महंते, एस. पी. आहूजा, राकेश मेघप्रा, लीना चोपड़ा, मीनल जैन, शहनाज खान, दिनेश कोचर, सुनील गुप्ता, श्यामजी भाई कोली, अरविंद आर्य, राजेश वेदांत, समीर नाइक, आदित्य सक्सेरिया, डॉ. सत्यजीत पटनायक, हिमांशु पंवार और शिवानी गिरी सहित कला, साहित्य, संगीत और सिनेमा जगत से जुड़े अनेक कला प्रेमी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में सुप्रसिद्ध चित्रकार शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा और एलिस्टन डायस की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
प्रदर्शनी में एम. एफ. हुसैन, टी. वैकुंठम, रामकुमार, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. ज़ी गंगशा, विनीत मिस्त्री, बालकृष्ण कांबले, अशोक सरोज, सरिता सिन्हा, मयूर श्रीवरदंकर, दिव्यांशु जायसवाल, कामाक्षी कौर, उदय जोशी, किरण शिरूर, पूजा पारेख, हिमांशी सिंह, अनीता गोयल, प्रधन्या वानखेड़े, सुमेध उन्नावने, एलिस्टन डायस, अंजलि हरनाहल्ली, लाभ प्रकाश नायडू, सुबोध नेमलेकर, संजय उन्हावने, सैयद जुबेर, वैशाली शाह, कुमुद दास, कियारा देसाई तक्ष, विनीत जैन, ईशान घोष, रीवा पुनीत जैन, अन्या जैन, देव वी मंडोट, मायरा ए. जैन, वीरिका जैन, पार्श्वी राठौड़ और पनैशा वी. जैन की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
आयोजक मनमोहन जायसवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कहा कि किसी भी संस्था के लिए रजत जयंती का मुकाम हासिल करना गौरवशाली क्षण होता है। उन्होंने कहा कि आकृति आर्ट फाउंडेशन की 25वीं समूह कला प्रदर्शनी के अवसर पर पूरी टीम गौरवान्वित है। उल्लेखनीय है कि जायसवाल पिछले 15 वर्षों से मुंबई में कला प्रदर्शनियों का आयोजन करते आ रहे हैं, जिनमें स्थापित एवं अर्ध-स्थापित कलाकारों के साथ-साथ नवोदित कलाकारों को भी प्रमुखता से मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने कलाप्रेमियों से इस अंतर्राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। VNI NEWS, Aakriti Art Foundation, International Group Art Exhibition, 25th Art Exhibition, Simerosa Art Gallery, Mumbai Art Exhibition, Manmohan Jaiswal, Indian Artists, Canadian Artists, Art and Culture, Aakriti Art Foundation 25th International Group Art Exhibition, Mumbai art exhibition, Simerosa Art Gallery exhibition, 38 artists India Canada, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *