~ अदाणी डिफेंस और डीआरडीओ ने भारतीय वायुसेना के AEW &C-MKII कार्यक्रम के लिए साझेदारी की। छह एयरबस A321 विमानों पर अगली पीढ़ी के एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम का विकास होगा।

Ahmedabad, Gujarat, July 23 (VNI): अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिए अगली पीढ़ी के एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C-MKII) कार्यक्रम के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश की रक्षा क्षमताओं को नई मजबूती प्रदान करेगी।
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस समझौते के तहत छह संशोधित एयरबस A321 विमानों पर एयरबोर्न मिशन सिस्टम का संयुक्त रूप से विकास, निर्माण और एकीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 30 वर्षों तक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) तथा तकनीकी सहायता भी शामिल होगी। AEW&C-MKII को वर्ष 2032-33 तक भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने की योजना है।
यह परियोजना डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और मिशन सिस्टम विशेषज्ञता को अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन और लाइफसाइकल सपोर्ट क्षमताओं के साथ जोड़ेगी। AEW&C विमान, जिन्हें “आसमान की आंखें” भी कहा जाता है, लंबी दूरी तक निगरानी, शुरुआती खतरे की पहचान और रियल-टाइम कमांड एंड कंट्रोल जैसी महत्वपूर्ण क्षमताएं प्रदान करते हैं। नया AEW&C-MKII प्लेटफॉर्म भारतीय वायुसेना की सिचुएशनल अवेयरनेस, फोर्स कोऑर्डिनेशन और नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशंस को और अधिक सशक्त बनाएगा।
इस कार्यक्रम के साथ अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है, जिसे इस स्तर और जटिलता वाले एयरबोर्न मिशन प्लेटफॉर्म के विकास, एकीकरण और लाइफसाइकल सपोर्ट की जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में केवल अमेरिका, फ्रांस, इज़राइल, चीन और स्वीडन के पास स्वदेशी AEW&C क्षमता है। AEW&C-MKII के सफल विकास के साथ भारत भी इस विशिष्ट समूह में शामिल होगा। यह प्लेटफॉर्म भारतीय वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (IACCS) से जुड़कर रियल-टाइम निगरानी, वायु रक्षा, बेहतर बैटलस्पेस समन्वय और त्वरित रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत करेगा। VNI NEWS, Adani Defence, DRDO, AEW&C MKII, Indian Air Force, Airborne Early Warning System, Airbus A321, Defence India, Defence, Aerospace, Atmanirbhar Bharat, Ahmedabad, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *