Spread the love

Jodhpur, Rajasthan, March 14, राजस्थान में जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के प्राणीशास्त्र विभाग से डॉ. महेंद्र सिंह चौहान को डेंगू रोग पर किए गए महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
श्री चौहान का शोध विषय “राजस्थान के कुछ शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में डेंगू रोग पर जलवायवीय, भौतिक एवं जैविक कारकों का अध्ययन” रहा। यह शोध कार्य उनकी मार्गदर्शक डॉ. पूनम पूनिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। अपने शोध में डॉ. चौहान ने जोधपुर एवं बीकानेर क्षेत्रों में डेंगू रोग के प्रसार पर तापमान, आर्द्रता और वायु दाब जैसे जलवायवीय कारकों के प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान विभिन्न सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करते हुए डेंगू संक्रमण के पैटर्न का विश्लेषण भी किया गया।
डॉ. चौहान को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए वर्ष 2024 में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ भी प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *