Gandhidham-Puri weekly express trains will be partially cancelled from October 2026 to January 2027 due to platform upgradation work at Puri station.

Ahmedabad, Gujarat, Oct 20 (VNI): पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के चलते गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि के दौरान आंशिक रूप से निरस्त रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी, जबकि वापसी की कुछ ट्रेनें मालतीपाटपुर स्टेशन से ही रवाना होंगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 और प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 के अपग्रेडेशन तथा संबंधित कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह ट्रेन 21 अक्टूबर 2026 से 6 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यानी इस अवधि में ट्रेन पुरी स्टेशन तक नहीं जाएगी। ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह ट्रेन 23 अक्टूबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह ट्रेन 24 अक्टूबर 2026 से 9 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यानी इस अवधि में ट्रेन की यात्रा मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 12994 पुरी-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस: यह ट्रेन 26 अक्टूबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के निर्धारित परिचालन में किए गए इन बदलावों को ध्यान में रखें। VNI NEWS, Gandhidham-Puri Express, Western Railway, Puri Station, Malatipatpur Station, Train Cancellation, Railway Traffic Block, Train Updates, Indian Railways, Gandhidham-Puri weekly express trains, Gandhidham-Puri train cancellation, Puri station platform upgradation, Malatipatpur train services, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *