Ahmedabad, Gujarat, March 03, पुरी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण गांधीधाम-पुरी आंशिक निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे की ओर से आज यहां बताया कि पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है। इस कारण गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेगी। विवरण निम्नानुसार है।
आंशिक निरस्त ट्रेनें: ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस 13, 20, 27 मार्च; 3, 10, 17, 24 अप्रैल; 1, 8 मई 2026 को साक्षीगोपाल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
ट्रेन संख्या 12994 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस 16, 23, 30 मार्च; 6, 13, 20, 27 अप्रैल; 4, 11 मई 2026 को साक्षीगोपाल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस 11, 18, 25 मार्च; 1, 8, 15, 22, 29 अप्रैल; 6, 13 मई 2026 को साक्षीगोपाल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
ट्रेन संख्या 22974 पुरी–गांधीधाम एक्सप्रेस 14, 21, 28 मार्च; 4, 11, 18, 25 अप्रैल; 2, 9, 16 मई 2026 को साक्षीगोपाल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें।
