~ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को कॉमनवेल्थ फ्लैग सौंपा। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए गुजरात की तैयारियों की जानकारी दी।

Gandhinagar, Gujarat, Aug 05 (VNI): ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के प्रतिनिधिमंडल तथा गुजरात के एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को कैबिनेट बैठक के दौरान कॉमनवेल्थ फ्लैग सौंपा।

यह फ्लैग ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी और फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम के बाद औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया।
उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुजरात और देश के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के अहमदाबाद में सफल आयोजन के लिए “टीम गुजरात” पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ फेडरेशन, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए), स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही हैं।
श्री संघवी ने बताया कि ग्लासगो 2026 के प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात के एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स ने मुख्यमंत्री को कॉमनवेल्थ फ्लैग सौंपकर 2030 के आयोजन की दिशा में गुजरात की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में सभी जिलों के जिला स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सों में अधिक से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष योजनाओं और कार्यक्रमों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। VNI NEWS, Commonwealth Games 2026, Bhupendra Patel, Commonwealth Flag, Ahmedabad 2030, Harsh Sanghavi, Gujarat Sports,  Commonwealth Games, Gujarat Sports, IOA, SAI, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *