~गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का प्रतिनिधिमंडल सैन फ्रांसिस्को यात्रा पूर्ण कर वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कॉन्सुलेट जनरल कार्यालय का दौरा किया।
Gandhinagar, Gujarat, August 19 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का प्रतिनिधिमंडल सैन फ्रांसिस्को की यात्रा पूर्ण करने के बाद बुधवार को वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना हो गया।
वॉशिंगटन डीसी रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के कॉन्सुलेट जनरल के कार्यालय का दौरा किया।
इस अवसर पर कॉन्सुलेट जनरल डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
गुजरात प्रतिनिधिमंडल की अमेरिकी यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, निवेश और गुजरात-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर संवाद का कार्यक्रम है। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Gujarat Delegation, Washington DC, San Francisco, Gujarat Government, US Visit, Consulate General of India, Bhupendra Patel Washington DC Visit, Gujarat Delegation US Visit, Gujarat CM Bhupendra Patel, VNINews, VNINews.com
