~गुजरात कैबिनेट बैठक में कम वर्षा वाले क्षेत्रों में पेयजल और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जीएसटी संग्रह और बंदरगाह कार्गो हैंडलिंग में वृद्धि की भी समीक्षा हुई।

Gandhinagar, Gujarat, Sep 02 (VNI): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को गांधीनगर में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में पेयजल और पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संभावित कमी की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री एवं प्रवक्ता मंत्री हर्ष संघवी ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि कच्छ, जामनगर और देवभूमि द्वारका सहित कम वर्षा वाले जिलों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इन क्षेत्रों में पेयजल और चारे की कमी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी मंत्रियों को भी अपने-अपने जिलों की स्थिति की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
संघवी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत रही है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नागरिकों के हित में जीएसटी दरों में कमी के बावजूद गुजरात के जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। गुजरात की जीएसटी ग्रोथ पिछले महीने 20 प्रतिशत थी, जो इस महीने बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक में राज्य के बंदरगाहों पर कार्गो हैंडलिंग की भी समीक्षा की गई। एक बंदरगाह पर ही 50 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग दर्ज की गई है, जो करीब सवा गुना वृद्धि को दर्शाती है। बढ़ी हुई कार्गो हैंडलिंग से गुजरात के मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में वृद्धि और राज्य के निर्यात में तेज उछाल का संकेत मिलता है। VNI NEWS, Gujarat Government, Bhupendra Patel, Harsh Sanghavi, Gujarat Cabinet Meeting, Drinking Water, Fodder Availability, Kutch, Jamnagar, Devbhumi Dwarka, Gujarat GST Growth, Gujarat Ports, Cargo Handling, Gujarat Export, Gujarat low rainfall areas, drinking water and fodder, Gujarat ports cargo handling, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *