~Hindi Day celebrations in Mumbai featured patriotic and poetry performances by Shraddha Shaurya and Suresh Mishra during the Rajbhasha Pakhwada organized by Maharashtra State Hindi Sahitya Akademi.

Mumbai, Maharashtra, Sep 15 (VNI): महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत मुंबई में आयोजित काव्य प्रस्तुति कार्यक्रम में दर्शक शौर्य रस और देशभक्ति भावना की काव्यात्मक प्रस्तुतियों से भावविभोर हो उठे। प्रभादेवी स्थित पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के लघु सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने की, जबकि फिल्म सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नागपुर की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने अपनी ओजस्वी शैली में नारी शक्ति और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित वीर रस की विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया और भरपूर तालियां बटोरीं।
मुंबई के चर्चित हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपने चटपटे अंदाज में रोचक काव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाया। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर अपनी विशेष काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन मुंबई महानगर के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ. अजीत राय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगीत और महाराष्ट्र राज्य गीत की प्रस्तुतियों के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रारंभ में डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने मुख्य अतिथि अमरजीत मिश्र तथा दोनों रचनाकारों का शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य गजानन महतपुरकर और कमला बडोनी सहित विभिन्न वरिष्ठ साहित्यकार एवं काव्य प्रेमी उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित इस काव्य कार्यक्रम ने राजभाषा, साहित्य, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के भावों को एक साथ मंच प्रदान किया। वीर रस, हास्य और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को साहित्यिक आनंद के साथ राष्ट्रीय भावनाओं से भी जोड़ा और राजभाषा पखवाड़े के आयोजन को प्रभावशाली बनाया। VNI NEWS, Hindi Day, Rajbhasha Pakhwada, Maharashtra State Hindi Sahitya Akademi, Patriotic Poetry, Shraddha Shaurya, Suresh Mishra, Mumbai Poetry Programme, Hindi Literature, National Consciousness, Veer Ras, Hindi Day Mumbai, Rajbhasha Pakhwada, Maharashtra State Hindi Sahitya Akademi, patriotic poetry programme, Hindi poetry Mumbai, Shraddha Shaurya, Suresh Mishra, VNINews, VNINews.co.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *