~IRDAI ने ‘इन्शुरन्स फॉर ऑल’ अभियान के तहत उपभोक्ता जागरूकता कॉमिक बुक श्रृंखला लॉन्च की, जिसका उद्देश्य जीवन बीमा की जटिल अवधारणाओं को सरल बनाकर बीमा साक्षरता और वित्तीय जागरूकता बढ़ाना है।
Ahmedabad, Gujarat, July 16 (VNI): ‘इन्शुरन्स फॉर ऑल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष अजय सेठ ने उपभोक्ता जागरूकता कॉमिक बुक श्रृंखला का अनावरण किया।
श्री सेठ ने इस अवसर पर कहा कि इस पहल का उद्देश्य जीवन बीमा से जुड़ी जटिल अवधारणाओं को सरल भाषा और रोचक कहानियों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाकर बीमा साक्षरता बढ़ाना है।
कॉमिक श्रृंखला में Married Women’s Property (MWP) Act, Waiver of Premium (WoP) और Critical Illness Riders जैसी महत्वपूर्ण जीवन बीमा अवधारणाओं को युवा बीमा सलाहकार ‘सुप्रिया’ की कहानी के माध्यम से सरल ढंग से समझाया गया है। यह पहल राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस के अवसर पर शुरू की गई और इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को केवल उत्पादों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर वित्तीय निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना है।
IAC-Life के अध्यक्ष कमलेश राव ने कहा कि ‘इन्शुरन्स फॉर ऑल’ केवल बीमा कवरेज बढ़ाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक व्यापक मिशन है। उन्होंने कहा कि कॉमिक बुक श्रृंखला बीमा जागरूकता को नई दिशा देगी और लोगों को जीवन बीमा के महत्व से सहज रूप से जोड़ेगी। वहीं, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता ने कहा कि कहानी आधारित यह पहल जीवन बीमा को अधिक सरल, प्रासंगिक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान ‘India Asks: Why Prioritize Life Insurance?’ विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें LIC, PNB MetLife, IndiaFirst Life Insurance तथा उद्योग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत में बीमा जागरूकता और वित्तीय साक्षरता बढ़ाकर ही सुरक्षा अंतर (Protection Gap) को कम किया जा सकता है। वित्त वर्ष 2026 में जीवन बीमा उद्योग ने न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2.83 करोड़ से अधिक पॉलिसियां जारी कीं, जो जीवन बीमा के प्रति बढ़ती उपभोक्ता भागीदारी को दर्शाता है। VNI NEWS, IRDAI, Insurance for All, Consumer Awareness Comic Book, Life Insurance, Insurance Literacy, National Insurance Awareness Day, Life Insurance Council, Insurance Awareness, Consumer Awareness, Financial Literacy, India Insurance, VNINews, VNINews.com
