~Western Railway’s Rajkot Division announces train diversions, partial cancellations and temporary stoppage changes due to Jamwantali–Aliabada railway doubling work on November 3, 2026.
Rajkot, Gujarat, Oct 28 (VNI): पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में जामवंथली–अलियाबाड़ा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इस कार्य के लिए 3 नवंबर, 2026 को जामवंथली स्टेशन पर साढ़े चार घंटे का रेल परिचालन ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण दो ट्रेनों का जामवंथली स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, जामवंथली स्टेशन पर 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 15:20 बजे से शाम 19:50 बजे तक कुल 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान दोहरीकरण कार्य के चलते रेल परिचालन में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।
तीन घंटे रेगुलेट होगी कटड़ा–हापा एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–हापा एक्सप्रेस को 2 नवंबर, 2026 को कटड़ा से प्रस्थान करने पर मार्ग में तीन घंटे रेगुलेट किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 2 नवंबर, 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन राजकोट, भक्तिनगर, वांसजालिया और कानालुस के रास्ते ओखा पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का हापा और जामनगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
हमसफर एक्सप्रेस की यात्रा राजकोट तक सीमित
ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 2 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली यात्रा राजकोट स्टेशन पर समाप्त कर दी जाएगी। परिणामस्वरूप, यह ट्रेन राजकोट–जामनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22924 जामनगर–बांद्रा टर्मिनस हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 नवंबर, 2026 को जामनगर के बजाय राजकोट स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। इस कारण यह ट्रेन जामनगर–राजकोट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
मुंबई सेंट्रल–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जामवंथली में ठहराव रद्द
दोहरीकरण कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं होने के कारण दो ट्रेनों का जामवंथली स्टेशन पर ठहराव निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
ट्रेन संख्या 22945 मुंबई सेंट्रल–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली यात्राओं के दौरान जामवंथली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।
इसी तरह, ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 29 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक ओखा से प्रस्थान करने वाली यात्राओं के दौरान जामवंथली स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन के परिचालन, परिवर्तित मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी से जुड़ी नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। VNI NEWS, Western Railway, Rajkot Division, Jamwantali–Aliabada Doubling Work, Train Diversion, Train Cancellation, Indian Railways, Hapa Express, Okha Superfast Express, Humsafar Express, Jamwantali–Aliabada doubling work, Western Railway train updates, Rajkot Division train diversion, train cancellations November 2026, Jamwantali station stoppage changes, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *