~MCX पर कमोडिटी वायदाओं में 28364.84 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 170167.85 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 16019.25 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 39415 पॉइंट के स्तर पर
Ahmedabad, Gujarat, March 13, MCX पर सोना वायदा में 324 रुपये, चांदी वायदा में 1762 रुपये और क्रूड ऑयल वायदा में 146 रुपये की नरमी रही।
MCX की ओर से आज मार्केट रिपोर्ट में बताया कि देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 198533.04 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 28364.84 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 170167.85 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 39415 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 5264.83 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 16019.25 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 160251 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 160401 रुपये और नीचे में 158764 रुपये पर पहुंचकर, 160271 रुपये के पिछले बंद के सामने 324 रुपये या 0.2 फीसदी घटकर 159947 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 437 रुपये या 0.33 फीसदी लुढ़ककर 130839 रुपये प्रति 8 ग्राम बोला गया। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 80 रुपये या 0.49 फीसदी औंधकर 16410 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 160411 रुपये के भाव पर खूलकर, 160599 रुपये के दिन के उच्च और 158800 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 389 रुपये या 0.24 फीसदी लुढ़ककर 159978 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 161979 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 161979 रुपये और नीचे में 159721 रुपये पर पहुंचकर, 161359 रुपये के पिछले बंद के सामने 559 रुपये या 0.35 फीसदी औंधकर 160800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सत्र के आरंभ में 266001 रुपये के भाव पर खूलकर, 269186 रुपये के दिन के उच्च और 260752 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 267962 रुपये के पिछले बंद के सामने 1762 रुपये या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 266200 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 1813 रुपये या 0.66 फीसदी औंधकर 271801 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 2001 रुपये या 0.73 फीसदी घटकर 271719 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
मेटल वर्ग में 2222.73 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 10.65 रुपये या 0.89 फीसदी गिरकर 1191.65 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता मार्च वायदा 1.1 रुपये या 0.34 फीसदी गिरकर 324.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 2.05 रुपये या 0.59 फीसदी औंधकर 347.9 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 40 पैसे या 0.21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 188.65 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 9657.41 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 8900 रुपये के भाव पर खूलकर, 9087 रुपये के दिन के उच्च और 8629 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 146 रुपये या 1.66 फीसदी गिरकर 8658 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 146 रुपये या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 8660 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 300.4 रुपये के भाव पर खूलकर, 307.9 रुपये के दिन के उच्च और 299.1 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 297.6 रुपये के पिछले बंद के सामने 5.3 रुपये या 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 302.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 5.1 रुपये या 1.71 फीसदी की तेजी के संग 302.7 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 990 रुपये के भाव पर खूलकर, 1.1 रुपये या 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 982.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 9014.48 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 7004.77 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 1587.73 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 419.70 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 9.81 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 199.95 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 7288.40 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 2322.94 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 6.57 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 1.29 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 11109 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 63013 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 31527 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 456132 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 64314 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6740 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 19130 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 71716 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 28975 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 24891 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा 39270 पॉइंट पर खूलकर, 39415 के उच्च और 39270 के नीचले स्तर को छूकर, 683 पॉइंट घटकर 39415 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मार्च 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 212.6 रुपये की गिरावट के साथ 391.7 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.5 रुपये की बढ़त के साथ 21.35 रुपये हुआ।
सोना मार्च 170000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 4 रुपये की गिरावट के साथ 739.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 69.5 रुपये की गिरावट के साथ 3880 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 5.41 रुपये की गिरावट के साथ 17.41 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 21 पैसे की नरमी के साथ 0.39 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मार्च 8000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 42.3 रुपये की गिरावट के साथ 259 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 2.6 रुपये की गिरावट के साथ 19.6 रुपये हुआ।
सोना मार्च 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 140.5 रुपये की गिरावट के साथ 2890 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 16 रुपये की बढ़त के साथ 536 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1150 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 84 पैसे के सुधार के साथ 6.71 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 320 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 1 रुपये की बढ़त के साथ 4.1 रुपये हुआ।
MCX पर सोना वायदा में 324 रुपये, चांदी वायदा में 1762 रुपये और क्रूड ऑयल वायदा में 146 रुपये की नरमी
