~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों तथा नि:स्वार्थ कर्म की प्रेरणा को याद किया।

New Delhi, Sep 04 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने एक सुभाषित साझा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की और उनके दिव्य संदेशों को मानवता के लिए प्रेरणादायी बताया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए कहा, “आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है।”
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे। प्रधानमंत्री ने अंत में “जय श्रीकृष्ण!” कहकर अपनी शुभकामनाएं दीं। VNI NEWS, Narendra Modi Janmashtami wishes, Janmashtami 2026, Krishna Janmashtami, PM Modi wishes, Lord Krishna, PM Modi, Janmashtami wishes, Prime Minister Narendra Modi, India News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *