Ahmedabad, Gujarat, March 03, अहमदाबाद-भुज के बीच एक महीने के लिए मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा ।
प.रे. की ओर से आज बताया कि पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद–भुज स्टेशनों के बीच संचालित नमो भारत रेक के निर्धारित अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य तथा अतिरिक्त रेक की अनुपलब्धता के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद–भुज नमो भारत 03.03.2026 से 02.04.2026 तक मेमू रेक के साथ संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 94802 भुज–अहमदाबाद नमो भारत 04.03.2026 से 03.04.2026 तक मेमू रेक के साथ संचालित होगी।
