Spread the love

Rajkot, Gujarat, Feb 18, पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल में स्थित जामनगर-लाखाबावल सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते 21 फरवरी से लेकर 26 फरवरी, 2026 तक रेल यातायात प्रभावित होगा।
पश्चिम रेलवे ती ओर से आज बताया कि प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
आंशिक रूप से रद्द की गयी ट्रेनें: 1) 25-02-2026 को भावनगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19209 भावनगर–ओखा एक्सप्रेस  को राजकोट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।  इस तरह यह ट्रेन  राजकोट–ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2) 25-02-2026 को मुम्बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22945 मुंबई सेंट्रल–ओखा सौराष्ट्र मेल को राजकोट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन राजकोट–ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
3) 24-02-2026 को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस  को हापा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन हापा-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
4) 26-02-2026 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19210 ओखा–भावनगर एक्सप्रेस  को राजकोट स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन ओखा–राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
5) 26-02-2026 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल  को राजकोट स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन ओखा–राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
6) 24-02-2026 को तिरुनेलवेली से चलने वाली गाड़ी संख्या 19577 तिरुनेलवेली–जामनगर एक्सप्रेस को हापा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन हापा-जामनगर बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली  ट्रेनें: 1) 26.02.2026 को पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया जेतलसर-भक्तिनगर से चलाया जाएगा।
रिशेड्यूल की गयी ट्रेनें: 1) 24.02.2026 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19210 ओखा–भावनगर एक्सप्रेस को ओखा स्टेशन से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करने के लिए रिशेड्यूल किया गया है।
मार्ग में रेगुलेट (लेट) होने वाली ट्रेनें: 1) 21, 22 और 23 फरवरी , 2026 को गाड़ी संख्या 19210 ओखा–भावनगर एक्सप्रेस को मार्ग में 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
2) 23 फरवरी , 2026 को गाड़ी संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–जामनगर एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
3) 26 फरवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 22969 ओखा–बनारस एक्सप्रेस को मार्ग में आवयश्कता अनुसार रेगुलेट किया जाएगा।
रेल यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबंधित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *