Spread the love

~संघ शक्ति की सदा विजय हो..
~जय हो, भारत मॉं की जय हो..
Mumbai, Maharashtra, Jun 03, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)की जन्म शती पर “हिंदी विवेक” द्वारा विशेष काव्यात्मक वीडियो लोकार्पण किया गया।
गजानन महतपुरकर ने आज बताया कि सनातन संस्कृति की प्रखर चेतना को अपनी सशक्त शैली के माध्यम से निरंतर जगाये रखने वाले भारत के प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नवसृजित विशेष काव्य रचना “संघ शक्ति की सदा विजय हो, जय हो भारत मॉं की जय हो..” पर आधारित विशेष काव्यात्मक वीडियो का लोकार्पण सोमवार, 2 जून, 2025 को देश की प्रमुख सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रिका “हिंदी विवेक” द्वारा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में किया गया।
यह जानकारी देते हुए “हिंदी विवेक” के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी अमोल पेडणेकर ने बताया कि उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक पहलों के क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया है। इसी श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में नवसृजित विशेष काव्यात्मक वीडियो का लोकार्पण किया गया और इसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुॅंचाने के लिए “हिंदी विवेक” के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों से काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस विशेष काव्यात्मक वीडियो के रचनाकार मुंबई के सुप्रसिद्ध गीतकार, मंच संचालक और मीडिया सलाहकार गजानन महतपुरकर हैं, जिन्होंने पूर्व में भी “श्रीराम मंगलगान”, “धरोहर” और “दुनिया को पहचान ले बेटा..!” सहित विभिन्न लोकप्रिय गीत लिखे हैं, जो यू-ट्यूब पर धूम मचा रहे हैं।

इसी क्रम में अब “संघ शक्ति की सदा विजय हो, जय हो भारत मॉं की जय हो..” की प्रमुख पंक्तियों वाले इस विशेष जयगान गीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर पिछले 100 वर्षों में सुनिश्चित की गई विभिन्न गतिविधियों और पहलुओं को बखूबी पिरोया गया है। इन पंक्तियों में अभिव्यक्त भावों और शब्दों के अनुरूप संघ के गौरवशाली सफ़र से जुड़ी विभिन्न तस्वीरों का संयोजन भी वीडियो में सुरुचिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया गया है, जिसे व्यापक तौर पर सराहा जा रहा है। वीडियो में इस गरिमापूर्ण काव्य रचना को वरिष्ठ लेखिका और “हिंदी विवेक” की कार्यकारी सम्पादक पल्लवी अन्वेकर ने अपना स्वर दिया है और वीडियो का निर्माण एवं निर्देशन “हिंदी विवेक” के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल पेडणेकर द्वारा सुनिश्चित किया गया है।
श्री पेडणेकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अगली प्रमुख कड़ी के रूप में “हिंदी विवेक” पत्रिका द्वारा “दीपस्तम्भ” नामक विशेष ग्रंथ प्रकाशनाधीन है, जिसका लोकार्पण आगामी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई, 2025 को एक गरिमापूर्ण समारोह में किया जायेगा। इस ग्रंथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी के अलावा सुरुचिपूर्ण साक्षात्कार, विशेष आलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण सामग्री सम्मिलित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *