~Western Railway will operate traffic and power blocks at Surendranagar station from October 7 to 9 for FOB girder launching, affecting several trains.

Rajkot, Gujarat, Oct 06 (VNI): पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के अंतर्गत सुरेंद्रनगर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के चौथे स्पैन के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
मंडल रेल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इस कार्य के दौरान प्रभावित ट्रेनों को मार्ग में रेगुलेट करने के साथ कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से विलंब से रवाना किया जाएगा। सात अक्टूबर को ट्रेन संख्या 16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–वेरावल एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग दो घंटे, ट्रेन संख्या 19320 इंदौर–वेरावल महामना एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा 20 मिनट तथा ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा पांच मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
आठ अक्टूबर को ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर–वेरावल एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग एक घंटा 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
रीशेड्यूल होने वाली ट्रेनों में नौ अक्टूबर को ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल–वेरावल इंटरसिटी शामिल है, जो गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19120 वेरावल–गांधीनगर कैपिटल भी वेरावल से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। VNI NEWS, Surendranagar Railway Station, Western Railway, Rajkot Division, Train Services, Traffic Block, Power Block, FOB Girder Launching, Gujarat Trains, Train Rescheduling,
Focus Keywords: Surendranagar station block, trains affected in Gujarat, Western Railway train update, Surendranagar train rescheduling, Rajkot railway division, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *