~टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹285-300 का प्राइस बैंड तय किया है।
Ahmedabad, Gujarat, Aug 18 (VNI): टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 20 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
कंपनी की ओर से मंगलवार को बताया गया कि आगामी आईपीओ के लिए रु. 4 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड रु. 285 से रु. 300 तय किया गया है। आईपीओ 20 अगस्त 2026 को खुलेगा और 24 अगस्त 2026 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 19 अगस्त 2026 तय की गई है। निवेशक न्यूनतम 50 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 50 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकेंगे।
कंपनी के अनुसार, वर्तमान में उसके कुल बकाया इक्विटी शेयरों की संख्या 80,666,025 है। इस ऑफर में रु. 950.00 मिलियन तक का फ्रेश इश्यू और 18,500,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS प्रमोटर ग्रुप के सेलिंग शेयरहोल्डर्स अमित तालेसरा, पुनीत तालेसरा और चंद्र प्रकाश तालेसरा तथा अन्य सेलिंग शेयरहोल्डर्स अंकित तालेसरा और निर्मल कुमार पांडे द्वारा लाया जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि आईपीओ से प्राप्त नेट प्रोसीड्स में से रु. 181.34 मिलियन का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल सॉल्यूशंस से संबंधित कुछ कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए किया जाएगा। वहीं, रु. 550.00 मिलियन का उपयोग कंपनी के कुछ कर्जों के समय से पहले या निर्धारित समय पर पूर्ण अथवा आंशिक पुनर्भुगतान के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। VNI NEWS, Tempsens Instruments India IPO, Tempsens IPO, IPO Price Band, IPO August 2026, Tempsens Instruments IPO, Tempsens Instruments India, IPO, IPO 2026, Stock Market, Public Issue, Price Band, Fresh Issue, OFS, VNINews, VNINews.com
