Spread the love

VNINews.com की ओर से सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

Mumbai, Sep 14, Maharashtra के मुंबई में एस. व्ही. के. एम. द्वारा संचालित नरसी मोनजी महाविद्यालय (स्वायत्त) के कनिष्ठ विभाग के हिंदी साहित्य मंडल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

गजानन महतपुरकर ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यहां आयोजित विभिन्न रचनात्मक प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभाओं को बुलंद हौसलों के पंख मिले।

अधिक जानकारी देते हुए महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ममता झा ने बताया कि 12 और 13 सितम्बर को द्वि – दिवसीय कार्यक्रमों में निबंध लेखन, भाषण, वाद – विवाद तथा ओपन माइक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ. पराग अजगांवकर, उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता तथा श्रीमती भावना मेनन और सभी गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।
निर्णायकों के रूप में जयहिंद कॉलेज से डॉ. रविंद्रनाथ तिवारी, साहित्यकार एडवोकेट राजीव मिश्र, विल्सन कॉलेज से श्रीमती सुनीता चौहान और के. जी. मित्तल कॉलेज से श्रीमती मनीषा सिंह उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों और निर्णायकों का स्वागत जय चौहान ने किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अद्विता शुक्ला, द्वितीय स्थान रानी अशोक मठकर, तृतीय स्थान गीतेशचंद्र सोनी और प्रोत्साहन पुरस्कार काव्यांशी सिमरिया को मिला।
भाषण स्पर्धा में प्रथम स्थान अद्विता शुक्ला, द्वितीय स्थान भव्य जैन और तृतीय स्थान महक कावा ने प्राप्त किया। वाद – विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लोकांश भोजनिया, द्वितीय स्थान महक कावा और तृतीय स्थान मुद्रा वाघमारे को मिला।
इसी प्रकार ओपन माइक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काव्यांशी सिमरिया, द्वितीय स्थान अद्विता शुक्ला, तृतीय स्थान सृष्टि बदियानी तथा प्रोत्साहन पुरस्कार महक कावा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन वेदांत पंड्या एवं झरना लाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सृष्टि बदियानी ने किया | इन सभी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन डॉ. ममता झा, डॉ. प्रीति सिंह तथा राजकुमार चौधरी के मार्गदर्शन में समस्त हिन्दी साहित्य मंडल के समिति सदस्यों के सहयोग से किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *