Spread the love

Ahmedabad, Gujarat, March 06, पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए, बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद, अहमदाबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तथा अहमदाबाद–पुणे के बीच विशेष किराये पर चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे की ओर से आज यहां बताया कि इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस – अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल [02 फेरे]: ट्रेन संख्या 09029 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद स्पेशल रविवार, 08 मार्च 2026 को 00:05 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर उसी दिन 08:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09030 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को 03:20 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन 11:35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच एवं वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी।इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09044/09043 अहमदाबाद – बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट स्पेशल [02 फेरे]ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को 03:50 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को 14:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर उसी दिन 22:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 01154/01153 अहमदाबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट एसी स्पेशल [02 फेरे]ट्रेन संख्या 01154 अहमदाबाद–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को 04:00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन 12:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01153 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–अहमदाबाद स्पेशल शनिवार, 07 मार्च 2026 को 22:05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन 06:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वसई रोड, ठाणे एवं दादर स्टेशनों पर ठहरेगी।इस ट्रेन में एसी 3-टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 01418/01417 अहमदाबाद – पुणे सुपरफास्ट स्पेशल [02 फेरे]ट्रेन संख्या 01418 अहमदाबाद–पुणे स्पेशल सोमवार, 09 मार्च 2026 को 02:00 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर उसी दिन 12:10 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 01417 पुणे–अहमदाबाद स्पेशल शनिवार, 07 मार्च 2026 को 17:30 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन 05:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहरेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09029, 09030, 09043, 09044, 01154 एवं 01418 की बुकिंग 07.03.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *