~World Circular Economy Forum 2026 will be held at Mahatma Mandir Gandhinagar on September 15-16, bringing together stakeholders from over 65 countries to advance circularity and global cooperation.

Gandhinagar, Gujarat, Sep 14 (VNI): समग्र दक्षिण एशिया में पहली बार मंगलवार से 15 से 16 सितंबर के दौरान महात्मा मंदिर गांधीनगर-गुजरात में ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026’ का आयोजन किया जाएगा। फोरम का संयुक्त उद्घाटन केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा किया जाएगा।
फोरम का आयोजन ‘Circular Economy: Transition for People and Prosperity’ थीम के अंतर्गत किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में गुजरात के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, भारत में फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की, सिट्रा के अध्यक्ष एटे जास्केलाइनेन, आर्थिक मामलों एवं जलवायु मंत्रालय (नीदरलैंड) की सर्कुलर इकोनॉमी निदेशक मेरिके स्पाइकर्बोअर तथा भारत और गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
सर्कुलैरिटी का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सामग्रियों और उत्पादों का पुनः उपयोग, रिफर्बिशिंग तथा रीसाइक्लिंग करके उन्हें मूल्यवान संसाधनों के रूप में फिर से अर्थव्यवस्था में लाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरणीय शासन में बदलाव लाते हुए आधुनिक सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), फिनिश इनोवेशन फंड सिट्रा, फिनलैंड सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गुजरात सरकार और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB) द्वारा किया जा रहा है। WCEF 2026 का उद्देश्य सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत के प्रयासों को प्रदर्शित करना है।
फोरम में 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक हितधारकों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें व्यावसायिक नेता, उद्यमी, शोधकर्ता, नीति निर्माता, शिक्षाविद् और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। 15 और 16 सितंबर को एआई, रोजगार क्षमता, ऊर्जा उत्पादन, वित्त, शासन, टिकाऊ उत्पादों और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम जैसे विषयों पर चार प्लेनरी और 16 थीम आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे।
फोरम के दौरान 125 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शकों वाला एक्सपो भी आयोजित होगा, जिसमें स्टार्ट-अप्स द्वारा विकसित व्यावहारिक समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, 17 और 18 सितंबर को वैश्विक सहयोगी गांधीनगर तथा दुनियाभर के अन्य स्थानों पर ऑनलाइन, हाइब्रिड और आमने-सामने 80 एक्सेलरेटर सत्र स्वतंत्र रूप से आयोजित करेंगे।
16 सितंबर को होने वाले समापन समारोह में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर फिनलैंड की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री सारी मुल्ताला, गुजरात के उप मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री हर्ष संघवी, वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुनभाई मोढवाडिया तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रवीणभाई माली सहित अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम का समापन सिट्रा के अध्यक्ष द्वारा आगामी मेजबान को औपचारिक रूप से हैंडओवर किए जाने के साथ होगा। VNI NEWS, World Circular Economy Forum 2026, WCEF 2026, Mahatma Mandir Gandhinagar, Circular Economy, Gujarat, Bhupendra Yadav, Bhupendra Patel, CII? CPCB, GPCB, Citra, Sustainability, Circularity

Focus Keywords: World Circular Economy Forum 2026, WCEF 2026 Gandhinagar, Circular Economy Forum Gujarat, Mahatma Mandir Gandhinagar, circular economy India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *