~भुज तपगच्छ जैन संघ में आचार्य गुणरत्नसूरीश्वर की छठी स्वर्गारोहण तिथि पर गुणानुवाद सभा, 108 परिक्रमा, सामूहिक आयंबिल और सामायिक का आयोजन हुआ।

Bhuj, Gujarat, Aug 06 (VNI): गुजरात के कच्छ जिले स्थित श्री भुज तपगच्छ जैन संघ में आचार्य रश्मिरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेब की निश्रा में दीक्षादानेश्वरी परम पूज्य आचार्य भगवंत गुणरत्नसूरीश्वर महाराज की छठी स्वर्गारोहण तिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा, 108 परिक्रमा, सामूहिक आयंबिल तथा सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत “गुरुगुण संवेदना ध्यान” से हुई, जिसके बाद आचार्य गुणरत्नसूरीश्वरजी के संपूर्ण जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर आधारित गुणानुवाद प्रस्तुत किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और शाम तक 108 परिक्रमा का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री रश्मिरत्न सूरीश्वरजी, पंन्यास श्री जीतरत्न विजय, पंन्यास सौम्यांगरत्न विजय, मुनि श्री शासनरत्न विजय तथा ‘फेरारी बॉय’ के नाम से प्रसिद्ध रहे और बाद में दीक्षा लेकर मुनि बने मुनि श्री भाग्यरत्न विजय ने गुणानुवाद प्रस्तुत किए। वहीं मुनि श्री हेमविमलरत्न विजय ने अंग्रेजी भाषा में गुणानुवाद किया।
भुज तपगच्छ संघ के अध्यक्ष कीर्तिभाई, मंत्री निलेशभाई, पारसभाई सहित अन्य पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भी आचार्य गुणरत्नसूरीश्वरजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। VNI NEWS, Gunratnasurishwar, Bhuj Jain Sangh, 108 Parikrama, Jain News, Gujarat Jain Event,  Bhuj, Rashmiratna Surishwar, Ayambil, Samayik, Gujarat, Kutch, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *