~स्काईवेज एयर सर्विसेज का आईपीओ 24 अगस्त 2026 को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹131-138 का प्राइस बैंड तय किया है।

Ahmedabad, Gujarat, Aug 17 (VNI): स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 अगस्त 2026 को बंद होगा।

कंपनी के अनुसार, कंपनी ने आईपीओ के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर का प्राइस बैंड 131 से 138 रुपए तय किया है।निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के लिए और उसके बाद 100 शेयरों के गुणांक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के कुल 11,64,45,244 शेयर हैं। आईपीओ के तहत 2,88,98,300 शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा।

ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत प्रमोटर यशपाल शर्मा 71,20,690 शेयर और तरुण शर्मा 24,60,000 शेयर बेचेंगे। इसके अलावा हिमांशु छाबड़ा 18,66,000 शेयर और रोहित सहगल 18,86,610 शेयर सहित अन्य शेयरधारक भी अपने शेयरों की बिक्री करेंगे।
फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 216.78 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी और उसकी सब्सिडियरी फोरिन कंटेनर लाइन प्राइवेट लिमिटेड के मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए किया जाएगा। वहीं 130 करोड़ रुपए कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
1984 में स्थापित स्काईवेज एयर सर्विसेज एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में काम करती है। कंपनी एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग, ओशियन फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रकिंग, वेयरहाउसिंग, कस्टम ब्रोकिंग, टेक्नोलॉजी आधारित एक्सप्रेस कार्गो और पार्सल डिलीवरी सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करती है। वर्ल्ड एसीडी के आंकड़ों के अनुसार, AWBs जनरेशन के मामले में कंपनी 2022, 2023, 2024 और 2025 में लगातार चार वर्षों तक भारत की नंबर-1 एयर फ्रेट फॉरवर्डर रही है।
कंपनी ने फ्रेट बुकिंग, शिपमेंट ट्रैकिंग, ऑटोमेशन और रिपोर्टिंग के लिए अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। कंपनी के अनुसार, सऊदी कार्गो, एयर इंडिया कार्गो, एमिरेट्स, लुफ्थांसा और कतर एयरवेज के साथ उसके परफॉर्मेंस-बेस्ड एग्रीमेंट हैं। कतर एयरवेज के साथ समझौते का नवीनीकरण प्रक्रिया में है। VNI NEWS, Skyways Air Services IPO, Skyways IPO 2026, IPO, Air Freight, Logistics, Share Market, IPO Price Band, Skyways Air Services IPO, Skyways IPO, Skyways IPO price band, Skyways IPO date, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *