~Prime Minister Narendra Modi congratulated the Indian women’s cricket team on winning the Asia Cup, praising their confidence, consistency and remarkable spirit throughout the tournament.

New Delhi, September 14 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह जीत देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल, एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला। यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।” VNI NEWS, PM Narendra Modi, Indian Women Cricket Team, Asia Cup, Women’s Cricket, Indian Cricket, Cricket News, Sports News, PM Modi, Indian women’s cricket team, Asia Cup victory, India women cricket, women’s cricket team, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *