~Gujarat CM Bhupendra Patel inaugurates development projects worth Rs 2,283.97 crore at the state-level Tribal Pride Day celebration in Chhotaudepur.
Chhotaudepur, Gujarat, Nov 15 (VNI) : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को गुजरात के छोटाउदेपुर में राज्यस्तरीय ‘जनजातीय गौरव दिवस-2026’ समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने समारोह में शामिल होकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों के बलिदान और योगदान को देश के सामने लाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वर्ष 2007 में शुरू हुई वनबंधु कल्याण योजना आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हुई है। आने वाले पांच वर्षों में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के कार्यों की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री पटेल ने बताया कि आज आदिवासी क्षेत्रों में 12 साइंस कॉलेज, 2 विश्वविद्यालय, 12 मेडिकल कॉलेज और 57 एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा 22,500 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं और 18,800 से अधिक वन अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के आदिवासी बहुल 14 जिलों के लिए कुल 2,283.97 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया।
समारोह में आदिवासी महिलाओं और स्थानीय कारीगरों की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए ‘शबरी बूथ’ और ‘जोहार कैफे’ जैसी नई पहल शुरू की गईं। मुख्यमंत्री ने छोटाउदेपुर को स्पोर्ट्स और फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
राज्य के आदिजाति विकास मंत्री नरेशभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उमरगाम से अंबाजी तक फैले आदिवासी पट्टे में रहने वाले 1 करोड़ 11 लाख से अधिक आदिवासी भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर आदिवासी क्षेत्रों में 18,828 लाभार्थियों को वन अधिकार पत्रों की मंजूरी दी गई। लगभग 1,017 करोड़ रुपये के विकास कार्यों सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सिंचाई, सड़क, भवन, पशु चिकित्सा, वन एवं पर्यावरण और पंचायत विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी दी गई। आदर्श निवासी शालाओं, छात्रावासों, एकलव्य मॉडल स्कूलों और न्यू गुजरात रेजिडेंशियल स्कूलों के विकास कार्यों के साथ शबरी बूथ और जोहार कैफे की शुरुआत भी की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। समारोह में लोकसभा सांसद जशुभाई राठवा, राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेशभाई राठवा, विधायक राजेन्द्रसिंह राठवा, जयंतिभाई राठवा, अभेसिंह तड़वी, पूर्व सांसद नारणभाई राठवा और गीताबेन राठवा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकाअधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। अधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। VNI NEWS, Chhotaudepur Tribal Pride Day, Birsa Munda Jayanti 2026, Bhupendra Patel, Gujarat Tribal Developmen,
Tribal Pride Day 2026, Birsa Munda Jayanti, Chhotaudepur, Bhupendra Patel, Gujarat Government, Tribal Development, Shabari Booth, Johar Cafe, VNINews, VNINews.com
