~Actress and dancer Meghna Sanghani enters the Gujarati entertainment space with the new Navratri garba song ‘Gherdar Ghammaariya’, released on the Saregama platform.

Ahmedabad, Gujarat, Sep 24 (VNI): गुजराती मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही अभिनेत्री और डांसर मेघना संघानी इस नवरात्रि नए गुजराती गरबा सॉन्ग ‘घेरदार घम्मरिया’ के साथ दर्शकों के सामने भव्य और आकर्षक अंदाज में आ रही हैं। पिक्सेल पॉप मीडिया द्वारा तैयार और सारेगामा के प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ यह गीत मेघना के कलात्मक सफर में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
‘घेरदार घम्मरिया’ में मेघना का अभिनय, डांस, हाव-भाव और स्क्रीन प्रेजेंस खास आकर्षण का केंद्र हैं। पारंपरिक गरबा की ऊर्जा को आधुनिक संगीत और भव्य विजुअल्स के साथ पेश किए गए इस गीत में मेघना बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके पारंपरिक गुजराती लुक से लेकर ऊर्जा से भरपूर गरबा और प्रभावशाली हाव-भाव तक, गीत में गुजराती संस्कृति की झलक के साथ नई पीढ़ी को आकर्षित करने वाली आधुनिकता का भी मेल देखने को मिलता है।
मेघना संघानी ने अपने नए सफर के बारे में कहा, “‘घेरदार घम्मरिया’ मेरे लिए सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि मेरे जीवन की एक नई शुरुआत है। डांस और अभिनय हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहे हैं और अब इसे बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने पेश करने का मौका मिला है। मैं चाहती हूं कि लोग इस गीत के जरिए न सिर्फ ‘घेरदार घम्मरिया’ को, बल्कि एक कलाकार के रूप में मुझे भी पहचानें और मेरे काम से जुड़ें।”
उन्होंने कहा कि नवरात्रि और गरबा के साथ हर गुजराती का खास भावनात्मक जुड़ाव होता है और इसलिए उनके नए सफर की शुरुआत गरबा के साथ होना उनके लिए बेहद खास है। मेघना ने प्रिंस गुप्ता के साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया। उन्होंने कहा कि जाह्नवी श्रीमांकर की आवाज, केदार-भार्गव का संगीत और पार्थ तारपरा के शब्दों ने गीत को जो ऊर्जा दी है, उसे स्क्रीन पर जीवंत करने का अवसर उनके लिए यादगार अनुभव रहा।
पिक्सेल पॉप मीडिया के डायरेक्टर अक्षय सिंग ने बताया कि टीम का प्रयास ‘घेरदार घम्मरिया’ को भव्य और यादगार गरबा सॉन्ग के रूप में प्रस्तुत करने का रहा है। उन्होंने कहा कि मेघना ने अपने अभिनय, नृत्य और हाव-भाव के जरिए गीत की ऊर्जा को खूबसूरती से स्क्रीन पर पेश किया है। उनकी स्वाभाविक स्क्रीन प्रेजेंस और गरबा की ऊर्जा के साथ जुड़ाव गीत के विजुअल्स को और प्रभावशाली बनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी टीम के प्रयासों से तैयार यह गीत इस नवरात्रि दर्शकों और गरबा प्रेमियों के साथ खास जुड़ाव बनाएगा।
‘घेरदार घम्मरिया’ का निर्देशन और कोरियोग्राफी जाने-माने कोरियोग्राफर प्रिंस गुप्ता ने की है, जबकि मशहूर गायिका जाह्नवी श्रीमांकर ने गीत को अपनी आवाज दी है। केदार-भार्गव ने संगीत तैयार किया है और पार्थ तारपरा ने गीत के बोल लिखे हैं। पूरी टीम के रचनात्मक प्रयासों को मेघना ने अपने डांस और अभिनय के जरिए स्क्रीन पर जीवंत किया है।
‘घेरदार घम्मरिया’ के साथ मेघना संघानी अपने कलात्मक सफर के नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। नवरात्रि के रंग, गुजराती संस्कृति और आधुनिक म्यूजिक-विजुअल्स के संगम से तैयार यह गीत मेघना को अभिनेत्री और डांसर के रूप में दर्शकों के सामने एक नए अंदाज में प्रस्तुत करता है। VNI NEWS, Meghna Sanghani, Gherdar Ghammaariya, Gujarati Garba Song, Navratri Song, Gujarati Entertainment, Pixel Pop Media, Saregama, Prince Gupta, Jahnvi Shrimankar, Kedar Bhargav, Parth Tarpara, Meghna Sanghani, Gherdar Ghammaariya, Gujarati Garba Song, Navratri Garba Song, Gujarati Entertainment Industry, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *