~Western Railway train services will be affected on October 11 due to a non-interlocking block at Vangaon station for the Virar-Dahanu Road quadrupling project. Several local and express trains will be cancelled, diverted in terms of originating or terminating stations, rescheduled or regulated.
Mumbai, Maharashtra, Oct 09 (VNI): पश्चिम रेलवे के वाणगांव स्टेशन पर ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक कीमत ओर से शुक्रवार कोई यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे द्वारा विरार-दहानू रोड चौहरीकरण परियोजना के तहत रविवार, 11 अक्टूबर, 2026 को वाणगांव स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह ब्लॉक 08.00 बजे से 15.00 बजे तक लिया जाएगा। फलस्वरूप, ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त और रीशेड्यूल एवं रेगुलेट रहेंगी। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
निरस्त होने वाली ट्रेनें: 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विरार से 09.30 बजे प्रस्थान करने वाली विरार-दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी। बोरीवली से 10.26 बजे प्रस्थान करने वाली बोरीवली-दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी विरार से 12.20 बजे प्रस्थान करने वाली विरार-दहानू रोड लोकल निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 10.35 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-विरार लोकल निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 12.52 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-चर्चगेट लोकल निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 12.25 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-विरार लोकल निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 14.02 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-चर्चगेट लोकल निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 59045 मुंबई सेंट्रल-वापी पैसेंजर निरस्त रहेगी ट्रेन संख्या 59040 वापी-मुंबई सेंट्रल पैसेंजर निरस्त रहेगी।ट्रेन संख्या 59046 वलसाड-विरार पैसेंजर निरस्त रहेगी।
ट्रेनें निम्नानुसार शॉर्ट टर्मिनेट होंगी। 11 अक्टूबर, 2026 को चर्चगेट से 08.49 बजे प्रस्थान करने वाली चर्चगेट-दहानू रोड लोकल बोईसर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बोईसर और दहानू रोड के बीच निरस्त रहेगी। 11 अक्टूबर, 2026 को चर्चगेट से 10.03 बजे प्रस्थान करने वाली चर्चगेट-दहानू रोड लोकल पालघर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा पालघर और दहानू रोड के बीच निरस्त रहेगी। 11 अक्टूबर, 2026 को विरार से 12.00 बजे प्रस्थान करने वाली विरार-दहानू रोड लोकल बोईसर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बोईसर और दहानू रोड के बीच निरस्त रहेगी। 11 अक्टूबर, 2026 को विरार से 13.20 बजे प्रस्थान करने वाली विरार-दहानू रोड लोकल बोईसर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बोईसर और दहानू रोड के बीच निरस्त रहेगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19002 सूरत-विरार एक्सप्रेस दहानू रोड में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा दहानू रोड और विरार के बीच निरस्त रहेगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस वापी में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा वापी और बोरीवली के बीच निरस्त रहेगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19418 अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस घोलवड में शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा घोलवड और बोरीवली के बीच निरस्त रहेगी।
11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित ट्रेनें निम्नानुसार शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। ट्रेन संख्या 19417 बोरीवली-वत्व एक्सप्रेस बोरीवली के बजाय वापी से चलेगी तथा बोरीवली और वापी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19001 विरार-सूरत एक्सप्रेस विरार के बजाय वलसाड से चलेगी तथा विरार और वलसाड के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 59039 विरार-वलसाड पैसेंजर विरार के बजाय दहानू रोड से चलेगी तथा विरार और दहानू रोड के बीच निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 11.30 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-विरार लोकल बोईसर से 12.03 बजे चलेगी तथा दहानू रोड और बोईसर के बीच निरस्त रहेगी। दहानू रोड से 15.18 बजे प्रस्थान करने वाली दहानू रोड-दादर लोकल बोईसर से 15.40 बजे चलेगी तथा दहानू रोड और बोईसर के बीच निरस्त रहेगी।
11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित ट्रेनें निम्नानुसार रीशेड्यूल होंगी। ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटा 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14708 दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 1 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस-वत्व कर्णावती एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट होने वाली ट्रेनें: 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 16281 मैसूरु-अजमेर एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 1 घंटा रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12217 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 14708 दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस 1 घंटा रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 21902 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12284 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 2 घंटे रेगुलेट होगी।10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 09008 धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20668 खातीपुरा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 16613 राजकोट-कोयंबटूर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी। 10 अक्टूबर, 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस 30 मिनट रेगुलेट होगी। 11 अक्टूबर, 2026 को विरार के लिए दो अतिरिक्त उपनगरीय सेवाएं चलाई जाएंगी, जो पालघर से 13.00 बजे और बोईसर से 14.00 बजे प्रस्थान करेंगी।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कृपया उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखकर यात्रा करें। VNI NEWS, Western Railway, Vangaon Station Block, Virar Dahanu Road Quadrupling, Mumbai Local Trains, Train Cancellation, Train Rescheduling, Railway Update, October 11 Train Block,
Focus Keywords: Western Railway train cancellations, Vangaon station block October 11, Mumbai local train updates, Virar-Dahanu Road quadrupling project, Western Railway rescheduled trains, VNINews, VNINews.com
