~Prime Minister Narendra Modi worshipped Goddess Chandraghanta during Navratri and prayed for the well-being, happiness, prosperity and success of all.
New Delhi, Oct 13 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान साहस, शांति और दिव्य शक्ति की प्रतीक मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की और सभी के कल्याण की कामना की।

श्री मोदी ने प्रार्थना की कि सभी का जीवन सुख, सौभाग्य और सफलता से परिपूर्ण रहे।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में मां चंद्रघंटा को नमन करते हुए लिखा, “नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।”
उन्होने अपने संदेश के माध्यम से नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। VNI NEWS, Narendra Modi, Goddess Chandraghanta, Navratri 2026, PM Modi X Post, Chandraghanta Puja, Navratri Worship, Narendra Modi Navratri, Maa Chandraghanta Puja, PM Modi Navratri Message, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *