~Prime Minister Narendra Modi worshipped Maa Katyayani on the sixth day of Navratri and prayed for strength, courage and positive energy for everyone.
New Delhi, Oct 16 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन षष्ठी अवसर पर शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की और सभी के जीवन में शक्ति, साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मां कात्यायनी के श्रीचरणों में नमन करते हुए उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन को असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होने की प्रार्थना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।” VNI NEWS, Narendra Modi, Maa Katyayani, Navratri 2026, Shashthi Puja, Prime Minister of India, PM Modi X Post, PM Narendra Modi Maa Katyayani Puja, Maa Katyayani Navratri 2026, PM Modi Navratri Message, Shashthi Navratri Puja, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *