~प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी।
New Delhi, Oct 19 (VNI): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया रिकॉर्ड बनाने पर भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोना अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाकर भारत के लिए प्रतियोगिता के पहले दिन को और भी खास बना दिया है। प्रधानमंत्री ने उनकी सटीक निशानेबाजी, दृढ़ संकल्प और संयम की प्रशंसा की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई! अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत के पहले दिन को और भी विशिष्ट बनाती है। उनकी सटीकता, दृढ़ संकल्प और धैर्य वास्तव में सराहनीय हैं। आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता करता हूं।” VNI NEWS, Narendra Modi, Mona Agarwal, Asian Para Games 2026, India Gold Medal, Para Shooting, 10m Air Rifle SH1, Indian Para Athletes, Sports News, VNINews, Mona Agarwal Gold Medal, Asian Para Games 2026, Narendra Modi Congratulates Mona Agarwal, 10m Air Rifle SH1, Indian Para Shooting
