~Sterling Oil, led by Sandesara Brothers, completes the $600 million acquisition of ENI’s Nigerian subsidiary AENR through Apex Global Energy.
Ahmedabad, Gujarat, Oct 30 (VNI): वैश्विक ऊर्जा और तेल कारोबार में भारतीय उद्यमियों ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। नितिन सांडेसरा और चेतन सांडेसरा (सांडेसरा ब्रदर्स) के नेतृत्व वाली कंपनी स्टर्लिंग ऑयल एक्सप्लोरेशन एंड एनर्जी प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (STERLING OIL) ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत की है। कंपनी की सहायक इकाई एपेक्स ग्लोबल एनर्जी लिमिटेड (APEX GLOBAL ENERGY) ने इटली की प्रमुख ऊर्जा कंपनी ENI की नाइजीरियाई सहायक कंपनी एगिप एनर्जी एंड नेचुरल रिसोर्सेज (नाइजीरिया) लिमिटेड (AENR) का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां बताया गया कि लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹5,700 करोड़) के इस अधिग्रहण सौदे को सभी आवश्यक नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस सौदे के साथ भारतीय मूल के सांडेसरा ब्रदर्स ने वैश्विक तेल एवं गैस कारोबार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
इस अधिग्रहण की एक प्रमुख विशेषता स्टर्लिंग ऑयल का वित्तीय ढांचा है। कंपनी पूरी तरह फैमिली-ओन्ड और 100 प्रतिशत कर्जमुक्त (Debt-Free) है। कंपनी में कोई सार्वजनिक शेयरधारक या बाहरी कर्ज नहीं है। अपने आंतरिक वित्तीय संसाधनों और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन के आधार पर कंपनी ने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण को अंजाम दिया है।
ENI द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्टर्लिंग ऑयल को नाइजीरिया के ऑनशोर क्षेत्र की सक्षम और अग्रणी ऑपरेटर कंपनियों में से एक बताया गया है। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी नाइजीरिया के महत्वपूर्ण रेनेसां जॉइंट वेंचर (Renaissance Joint Venture) से सीधे जुड़ गई है, जिससे तेल एवं प्राकृतिक गैस के वैश्विक उत्पादन क्षेत्र में उसकी भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।
सांडेसरा ब्रदर्स वर्ष 2006 से नाइजीरिया के ऊर्जा क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने लंबे अनुभव और कारोबार के विस्तार के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अपनी पहचान बनाई है। इस नए अधिग्रहण के साथ स्टर्लिंग ऑयल अब शेल (Shell), एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) और टोटलएनर्जीज (TotalEnergies) जैसी वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के बीच अपनी उपस्थिति और प्रभाव बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह सौदा भारतीय उद्यमिता, निजी पूंजी और वैश्विक स्तर पर कारोबार विस्तार की क्षमता को दर्शाता है। VNI NEWS, Sandesara Brothers, Nitin Sandesara, Chetan Sandesara, Sterling Oil, Apex Global Energy, ENI Nigeria Acquisition, AENR Acquisition, Nigeria Oil and Gas, Renaissance Joint Ventur, Nitin Sandesara, Chetan Sandesara, Sandesara Brothers, Sterling Oil, Apex Global Energy, ENI, AENR, Nigeria Oil Sector, Global Energy Industry, Oil and Gas Acquisition, Renaissance Joint Venture, Indian Entrepreneurs, VNINews, VNINews, VNINews.com
