~ Utran station in Surat is being developed as an additional boarding option for long-distance trains during Diwali and Chhath, with four full-length platforms planned to ease congestion at Surat and Udhna stations.

Ahmedabad, Gujarat, Oct 29 (VNI): दीवाली एवं छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा सूरत के उत्राण स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। सूरत शहर के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे उत्राण स्टेशन पर चार फुल लेंथ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा गुरुवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल से सूरत एवं उधना स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, उत्तर भारत, पश्चिम भारत और पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को उत्राण स्टेशन से भी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना से विशेष रूप से भरूच एवं अंकलेश्वर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्हें लंबी दूरी की कुछ विशेष ट्रेनों में यात्रा करने के लिए सूरत एवं उधना स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उत्राण स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ने का अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। इससे यात्रियों की आवाजाही अधिक सुविधाजनक बनाने तथा प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने में सहायता मिलेगी।

उत्राण स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के सुगम परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म संबंधी बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत पुराने और कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म को हटाकर स्टेशन की उत्तरी दिशा में लगभग 600 मीटर लंबा नया प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसकी लंबाई लगभग 22 कोच वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव के लिए उपयोगी होगी।

इसके अतिरिक्त, स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 एवं 4 की लंबाई बढ़ाने का कार्य भी प्रगति पर है। इन कार्यों के पूरा होने पर उत्राण स्टेशन पर चार फुल लेंथ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और ठहराव की व्यवस्था अधिक सुगम बनाई जा सकेगी।

दीवाली एवं छठ के अवसर पर उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में उत्राण स्टेशन को एक अतिरिक्त बोर्डिंग पॉइंट के रूप में विकसित करने से यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी और सूरत तथा उधना स्टेशनों पर भीड़ को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।

रेलवे की यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा सूरत क्षेत्र में रेल परिचालन की क्षमता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उत्राण स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार के कार्यों से भविष्य में भी लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के लिए अतिरिक्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। VNI NEWS, उत्राण रेलवे स्टेशन, सूरत रेलवे स्टेशन, दीवाली स्पेशल ट्रेन, छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, पश्चिम रेलवे, वडोदरा मंडल, सूरत उधना स्टेशन, रेलवे प्लेटफॉर्म विस्तार, Utran Station, Surat Railway News, उत्राण स्टेशन, Utran Station Surat, दीवाली छठ स्पेशल ट्रेन, सूरत रेलवे समाचार, Surat Railway News, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *