~Gujarat Governor Acharya Devvrat welcomed Prime Minister Narendra Modi at Lok Bhavan in Gandhinagar during his Gujarat visit and highlighted his vision for a developed and self-reliant India by 2047.
Gandhinagar, Gujarat, Oct 30 (VNI) : गुजरात प्रवास पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी का शुक्रवार को गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए पल सदैव ऊर्जा, उत्साह और अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनका अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ संकल्प देश के जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक प्रबल बना रहा है। VNI NEWS, Narendra Modi, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Lok Bhavan Gandhinagar, PM Modi Gujarat Visit, Narendra Modi, Acharya Devvrat, Gujarat Governor, Lok Bhavan, Gandhinagar, Gujarat Visit, Developed India 2047, Self-Reliant India, VNINews, VNINews.com
