~Prime Minister Narendra Modi visited Ekta Nagar to witness Ekta Prakash Parv 2026, showcasing India’s cultural heritage, traditions and national unity through spectacular light installations.
Narmada, Gujarat, Oct 30 (VNI) : अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एकता नगर का दौरा कर ‘एकता प्रकाश पर्व-2026’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीपोत्सव के माध्यम से प्रस्तुत भारत की सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय एकता की झलकियों को निहारा।
प्रकाशोत्सव के इंडोर विभाग में उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के चार क्षेत्रीय जोन की कलात्मक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यहां उत्तर भारत के राम मंदिर, हिमालय की संस्कृति और पंजाब-राजस्थान की लोककला, पूर्व भारत के असम के बिहू नृत्य, ओडिशा के स्थापत्य और बंगाल की परंपराओं को रोशनी के माध्यम से जीवंत किया गया है। इसी तरह पश्चिम भारत के गुजरात के गरबा, रानी की वाव, कच्छी हस्तकला और महाराष्ट्र की संस्कृति तथा दक्षिण भारत के मीनाक्षी मंदिर, हम्पी और केरल की प्रसिद्ध बोट रेस की आकर्षक प्रस्तुतियां भी प्रदर्शित की गई हैं। प्रधानमंत्री ने परिसर में भ्रमण कर विभिन्न कलाकृतियों और रोशनी की सजावट का रुचिपूर्वक अवलोकन किया।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित प्रकाश पर्व के आउटडोर विभाग में लगभग 11 अलग-अलग खंडों में भारतीय जीवन मूल्यों और सनातन परंपरा को दर्शाने वाली भव्य प्रकाश संरचनाएं तैयार की गई हैं। प्रधानमंत्री ने यहां ‘भारत- सोने की चिड़िया’, ‘समय का चक्र’, योग, दीप सुरंग, रोशनी से जगमगाते फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और विभिन्न शिल्पों की आकर्षक रोशनी से सजी झांकियों का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में आयोजित प्रथम प्रकाशोत्सव को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष इस भव्य आयोजन का आयोजन किया है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लोकार्पित यह प्रकाशोत्सव कुल 91 दिनों तक चलेगा। पर्यटक और आगंतुक 15 जनवरी, 2027 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक इस भव्य आयोजन का निःशुल्क अवलोकन कर सकेंगे। VNI NEWS, PM Narendra Modi, Ekta Prakash Parv 2026, National Unity Day, Statue of Unity, Ekta Nagar, Sardar Vallabhbhai Patel, Gujarat Tourism, Narendra Modi, Ekta Prakash Parv 2026, Ekta Nagar, Statue of Unity, National Unity Day, Sardar Vallabhbhai Patel, Bhupendra Patel, Gujarat, Light Festival, Gujarat Tourism, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *