~Prime Minister Narendra Modi paid floral tributes to Sardar Vallabhbhai Patel at the Statue of Unity in Ekta Nagar on National Unity Day 2026, marking his 151st birth anniversary.
Narmada, Gujarat, Oct 31 (VNI) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अखंड भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता नगर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस-2026’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार सुबह प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार साहब के चरण पूजन के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा कर उन्हें भाववंदना अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरदार पटेल ने अपने दृढ़ नेतृत्व, अडिग राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य संकल्प से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर सरदार साहब के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों और देश की एकता के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया। VNI NEWS, Narendra Modi, Sardar Vallabhbhai Patel, Statue of Unity, National Unity Day 2026, Ekta Nagar, Narendra Modi, Sardar Vallabhbhai Patel, Statue of Unity, National Unity Day 2026, Ekta Nagar, Narmada, Gujarat, Rashtriya Ekta Diwas, VNINews, VNINews.com
