~Adani University held its third convocation in Ahmedabad, awarding degrees to 374 students and honouring 10 achievers with medals for academic excellence.
Ahmedabad, Gujarat, Oct 31 (VNI) : अदाणी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026 के बैच के 374 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जबकि शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 10 विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया। इनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के निदेशक प्रो. गोविंदन रंगराजन थे, जबकि अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति अदाणी ने समारोह की अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डॉ. प्रीति अदाणी ने गणित, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में प्रो. रंगराजन के विशिष्ट योगदान को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन अदाणी यूनिवर्सिटी को एक अग्रणी अनुसंधान आधारित संस्थान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। भारत की विकास यात्रा में नवाचार और अनुसंधान की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है और अब उसी स्तर पर नवाचार तथा नए विचारों को विकसित करने की क्षमता पैदा करने की जरूरत है।
डॉ. प्रीति अदाणी ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत साझेदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य केवल उद्योग की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करना नहीं होना चाहिए, बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से नए सवाल और समाधान सामने लाना होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार का उपयोग ऐसी तकनीक तथा समाधान विकसित करने में करने की अपील की, जिनका लाभ समाज के सबसे वंचित वर्गों तक पहुंच सके।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. गोविंदन रंगराजन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव, संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि AI शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में नए अवसर पैदा कर रही है तथा जटिल समस्याओं को सुलझाने और वैज्ञानिक खोजों की गति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हालांकि, इसके बढ़ते उपयोग से सत्य, भरोसे और मानवीय रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक की क्षमताओं को अपनाने के साथ-साथ इसके सामाजिक और मानवीय प्रभावों पर गंभीरता से विचार करने का संदेश दिया।
समारोह में यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कुलाधिसचिव प्रो. (डॉ.) धवल पुजारा ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों और उद्योग जगत के साथ बढ़ते सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और औद्योगिक साझेदारों के योगदान की सराहना की। वर्ष 2022 में स्थापित अदाणी यूनिवर्सिटी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा दे रही है। वर्तमान में यहां 1,800 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यूनिवर्सिटी का लक्ष्य एक बहुविषयक शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित होकर भारत के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना है। VNI NEWS, Adani University Convocation 2026, Adani University Third Convocation, 374 Students Degrees, Govindan Rangarajan, Preeti Adani, Ahmedabad University News, Adani University, Third Convocation 2026, Ahmedabad, Preeti Adani, Govindan Rangarajan, IISc Director, Graduation Ceremony, Academic Excellence, AI in Education, Higher Education, Research and Innovation, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *