~Gujarat CM Bhupendra Patel visits Panchdev Temple, Adalaj Trimandir and Bhadrakali Temple on New Year 2083 and extends greetings to citizens.
Ahmedabad, Gujarat, Nov 10 (VNI) : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विक्रम संवत 2083 के नूतन वर्ष के प्रथम दिन धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ दिन की शुरुआत की।
श्री पटेल ने गांधीनगर स्थित पंचदेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने इसके बाद अडालज स्थित त्रिमंदिर में दर्शन-पूजन किए और नववर्ष के शुभारंभ पर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अहमदाबाद की नगर देवी मां भद्रकाली मंदिर में भी दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य के नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि के साथ गुजरात के निरंतर विकास की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पटेल ने राज्य के नागरिकों को विक्रम संवत 2083 के नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नववर्ष के पहले दिन नागरिकों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया। VNI NEWS, Bhupendra Patel, Gujarat New Year 2083, Bhadrakali Temple, Adalaj Trimandir, Bhupendra Patel, Gujarat New Year, Vikram Samvat 2083, Panchdev Temple, Adalaj Trimandir, Bhadrakali Temple, Gujarat CM, VNINews, VNINews.com
