~Gujarat Governor Acharya Devvrat visits Gandhinagar Gaushala on Diwali and promotes cow care and natural farming.
Gandhinagar, Gujarat, Nov 09 (VNI) : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर गांधीनगर महानगरपालिका द्वारा संचालित सेक्टर-30 स्थित गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौसेवा कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी दर्शना देवी, पुत्रवधू कविता और पौत्र आर्यमन भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों के साथ गौशाला में गायों को प्रेमपूर्वक गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालकों से वहां की व्यवस्थाओं, गौवंश के स्वास्थ्य, उचित आहार, देखभाल और स्वच्छता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती और गोवंश संवर्धन के प्रबल पक्षधर आचार्य देवव्रत ने गौशाला में मौजूद गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने गोमूत्र और गोबर का जैविक खाद के रूप में प्रभावी उपयोग करने के संबंध में गौशाला संचालकों को मार्गदर्शन भी दिया। VNI NEWS, Acharya Devvrat, Gandhinagar Gaushala, Cow Service, Gujarat Governor, Natural Farming Acharya Devvrat, Gandhinagar, Sector 30 Gaushala, Gujarat Governor, Cow Service, Natural Farming, Cow Protection, VNINews, VNINews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *